RPSC 1st Grade Syllabus and Exam Pattern 2024 : आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड स्कूल लेक्चरर की तैयारी कर रहे युवकों के लिए फर्स्ट ग्रेड पेपर 1 और पेपर 2 के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को जानना बहुत आवश्यक है। आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर के लिए सिलेबस और परीक्षा विवरण का संपूर्ण अध्ययन नीचे दिया है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा करवाई जा रही स्कूल व्याख्याता परीक्षा में आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवार को परीक्षा में दो पेपर उत्तीर्ण करने होंगे पहला पेपर सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता का होगा और दूसरा पेपर उनके द्वारा चुने गए प्रासंगिक विषय का होगा।
इसमें पहला पेपर 150 अंको का होगा जिसमें 75 प्रश्न शामिल किए गए हैं प्रत्येक प्रश्न के +2 अंक निर्धारित किए गए हैं साथ ही प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग रखी गई है और इस परीक्षा के लिए 1 घंटा 30 मिनट का परीक्षा समय दिया गया है।
पहले पेपर के बाद दूसरा पेपर प्रासंगिक विषय का होगा जो की कुल 300 अंकों का होगा जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें भी प्रत्येक प्रश्न के लिए +2 अंक निर्धारित किए गए हैं तथा परीक्षा के लिए 60 मिनट का परीक्षा समय दिया गया है। दोनो पेपरों के लिए एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग रखी गई है और साथ ही ओएमआर न्यू रूल के अनुसार पांचवा विकल्प के लिए 30 मिनट का समय अतिरिक्त दिया जाएगा।
यदि आप आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड परीक्षा की तैयारी अच्छे से करना चाहते हैं तो आपको RPSC 1st Grade Syllabus and Exam Pattern के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए।
RPSC 1st Grade 1st Paper Exam Pattern and syllabus Highlight
Exam Organisation | राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) |
Exam Name | School Lecturer Vacancy ( 1st Grade ) |
RPSC School Lecturer Exam Date | Coming Soon… |
Mode of Exam | Offline |
Nagetive Marking | 1/3 |
Paper 1st Passing Marks | 40% |
RPSC 1st Grade Teacher 1st Paper Exam Pattern 2024
राजस्थान लोक सेवा आयोग के फर्स्ट पेपर की तैयारी के लिए आप RPSC 1st Grade Previous year Paper को भी हल कर सकते हैं जिससे आपको पिछले परीक्षा में आए महत्वपूर्ण प्रश्नों का ज्ञान होगा और आपकी तैयारी अच्छे तरीके से होगी। साथ ही यदि आप RPSC 1st Grade Syllabus and Exam Pattern के बारे में अच्छे से जान ले तो यह आपकी तैयारी को बेहतर बनाने मैं मदद करेगी।
- No. Of Questions – आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड स्कूल लेक्चरर के प्रथम पेपर के लिए परीक्षा में 75 प्रश्न शामिल किए गए हैं।
- No. Of Marks – आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए पहला पेपर कल 150 अंकों का होगा।
- Mode of Exam – आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड परीक्षा का प्रथम पेपर ऑफलाइन माध्यम से होगा।
- Nagetive Marking – आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड परीक्षा के प्रथम पेपर के लिए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 एक तिहाई नकारात्मक अंकन किया जाएगा। इसी के अंतर्गत आरपीएससी ने ओएमआर नया नियम लागू किया जिसके मुताबिक यदि आपको किसी प्रश्न उत्तर नहीं मालूम है तो उसके लिए पांचवा विकल्प भरना होगा यदि आप ऐसा नहीं करते हैं और परीक्षा में 10% प्रश्न बिना विकल्प भरे खाली छोड़ देते हैं तो आपको परीक्षा से निरस्त कर दिया जाएगा।
- Passing Marks – स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रथम पेपर में पास होने के लिए कुल अंकों का 40% अंक लाना आवश्यक है।
- Exam Duration – स्कूल लेक्चरर प्रथम पेपर के लिए परीक्षार्थियों को 1 घंटे 30 मिनट का परीक्षा समय दिया जाएगा तथा 30 मिनट का अतिरिक्त समय पांचवा विकल्प भरने के लिए दिया जाएगा।
- 1st Paper Exam Subject –
- 1. राजस्थान का इतिहास, भारतीय इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- 2. मानसिक योग्यता परीक्षण, सांख्यिकी परीक्षण, गणित
- 3. भाषा योग्यता परीक्षण – हिन्दी, अंग्रेज़ी
- 4. समसामयिक मामले
- 5. सामान्य विज्ञान , भारतीय राजनीति, राजस्थान का भूगोल
- 6. शैक्षिक प्रबंधन, राजस्थान में शैक्षणिक परिदृश्य, बच्चों का निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009
RPSC 1st Grade Teacher Exam Pattern in Hindi Paper 2
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा करवाई जा रही स्कूल व्याख्याता परीक्षा में द्वितीय पेपर के लिए विद्यार्थी को समय प्रासंगिक विषय को चुनना होता है जिसके लिए परीक्षा विवरण नीचे दिया गया है
- No. Of Questions – आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा द्वितीय पेपर में कल 100 प्रश्न होंगे
- No. Of Marks – द्वितीय पेपर में कुल 150 प्रश्नों के लिए 300 अंक निर्धारित किए गए हैं।
- Nagetive Marking – आरपीएससी टीचर भर्ती परीक्षा द्वितीय पेपर के लिए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
- Mode of Exam – Offline
- Passing Marks – 0.33 अंक का नकारात्मक अंकन प्रत्येक गलत उत्तर के लिए किया जाएगा।
- Exam Duration – 3 hour
- Exam Subject – विद्यार्थी द्वारा चयन किया गया विषय।
RPSC 1st Grade Syllabus 1st Paper in Hindi 2024
आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा के प्रथम पेपर में पाठ्यक्रम को पांच भागों में विभाजित किया गया है इन पांच भागों के अंतर्गत संपूर्ण टॉपिक की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है RPSC 1st Grade Syllabus 1st Paper PDF Download करने की लिंक भी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है। विद्यार्थी अपनी तैयारी शुरू करने से राजस्थान लोक सेवा आयोग के आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर ही तैयारी शुरू करें।
RPSC 1st Paper Syllabus 2024 –सामान्य जागरूकता और सामान्य ज्ञान :
PART – A – राजस्थान का इतिहास एवं भारतीय इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन:–
- गुप्त और मुगल काल के दौरान साहित्य, कला और वास्तु कला का विकास।
- 1857 का स्वतंत्रता संग्राम
- राष्ट्रीय आंदोलन के प्रमुख नेता जिसमें वीडी सावरकर, बंकिम चंद्र, लाल, बाल, पाल, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, रासबिहारी बोस, सुभाष चंद्र बोस आदि।
- सामाजिक और धार्मिक पुनर्जागरण – राजाराम मोहन राय, दयानंद सरस्वती और विवेकानंद।
- महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल, मौलाना आजाद और बी आर अंबेडकर के संदर्भ में विशेष राष्ट्रीय आंदोलन।
- राजस्थान के प्राचीन और सभ्यता– कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बैराठ आदि।
राजस्थान का इतिहास
- गुर्जर प्रतिहार
- अजमेर के चौहान
- मेवाड़ के दिल्ली सल्तनत के साथ संबध
- रणथंबोर और जालौर
- राजस्थान और मुगल–राणा सांगा
- महाराणा प्रताप
- आमेर के मानसिंह
- चंद्रसेन
- बीकानेर के राय सिंह
- मेवाड़ के राज सिंह
राजस्थान में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास
- 1857 की क्रांति
- राजनीतिक जागृति
- प्रजामंडल के आंदोलन
- प्रमुख किसान और आदिवासी आंदोलन
समाज और धर्म
- लोक देवी और लोक देवता
- राजस्थान के प्रमुख संत
- वास्तु कला–मंदिर
- किले और महल
- पेंटिंग–विभिन्न स्कूल
- मेले और त्योहार
- रीति रिवाज
- पोशाक और आभूषण
- लोक संगीत और नृत्य
- भाषा और साहित्य
PART B – मानसिक योग्यता परीक्षण
- सादृश्य,
- शृंखला पूर्णता,
- कोडिंग-डिकोडिंग,
- रक्त संबंध,
- तार्किक वेन आरेख,
- वर्णमाला परीक्षण,
- संख्या रैंकिंग और समय अनुक्रम परीक्षण,
- गणितीय संचालन,
- अंकगणितीय तर्क,
- डेटा व्याख्या,
- डेटा पर्याप्तता,
- घन और पासा,
- अनुक्रम और त्रिकोण का निर्माण
माध्यमिक स्तर सांख्यिकी
- डेटा का संग्रह
- डेटा की प्रस्तुति
- डेटा का ग्राफिकल प्रतिनिधित्व
- केंद्रीय प्रवृत्ति के उपाय
- माध्य
- मोड़
- अवर्गीकृत और समूहिकृत डेटा की माध्यिका
माध्यमिक स्तर गणित
- परिमेय और अपरिमेय संख्याएँ,
- वास्तविक संख्याएँ और उनके दशमलव विस्तार,
- वास्तविक संख्याओं पर संक्रियाएँ,
- एक बहुपद के शुन्यक
- शून्यों के बीच संबंध और एक बहुपद के गुणांक
- बहुपदों के लिए विभाजन एल्गोरिथम
- वास्तविक संख्याओं के लिए घातांक के नियम,
- तर्कसंगत संख्याएँ और उनके दशमलव विस्तार
- बीजगणितीय दो चर वाले रैखिक समीकरणों के युग्म को हल करने की विधियाँ
क्षेत्रमिति
- घनाभ और घन का पृष्ठ क्षेत्रफल
- लंब वृत्तीय बेलन
- लंब वृत्तीय शकु
- गोला
- घनाभ
- लंब वृत्तीय शंकु और गोले का आयतन
- बेलन
- ठोसों के संयोजन का सतह क्षेत्र और आयतन
- ठोस का एक आकर से दूसरे आकार में रूपांतरण
भाषा योग्यता परीक्षण – सामान्य हिंदी
- संधि
- संधि विच्छेद
- उपसर्ग
- प्रत्यय
- अनेकार्थी शब्द
- विलोम शब्द
- समश्रुत भिन्नार्थक शब्द
- शब्द शुद्धि
- वाक्य शुद्धि
- अंग्रेजी के परिभाषिक शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द
सामान्य अंग्रेज़ी
- Tenses/Sequence of Tenses
- Voice : Active and Passive
- Narration : Direct and Indirect
- Use of Articles and Determiners
- Use of Prepositions
- Correction of sentences including subject, Verb, Agreement, Degrees of Adjectives, Connectives and words wrongly used
- Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions)
- Antonyms
- Forming new words by using prefixes and suffixes
- Confusable words
PART C – Current Affairs
- भारत और राजस्थान की जनगणना
- राजस्थान में विशेष संदर्भ में भारत के विकास के वर्तमान कार्यक्रम
- राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारत में महिला सशक्तिकरण की योजनाएं
- कौशल विकास कार्यक्रम
- नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन और भारत में उनकी क्षमता
- राजस्थान के स्वास्थ्य और स्वच्छता योजनाएं ,महामारी और इसका प्रबधन
- भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम
- परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम
- भारत और विश्व के महत्व की घटनाएं
- वर्तमान मुद्दों में भारत के व्यक्ति और स्थान
- भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समकालीन घटनाएं
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
- भारत की नवीनतम पुस्तके और लेखक
- खेल और गेम आदि।
PART D – सामान्य विज्ञान
- परमाणु और अणु
- रासायनिक प्रतिक्रियाएं और समीकरण
- कार्बन और उसके यौगिक
- बल एवं गति के नियम
- कार्य और ऊर्जा
- ऊतक
- नियंत्रण और समन्वय
- अनुवांशिकता और विकास
- प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
- पर्यावरण की सुरक्षा
- जैव विविधता और सतत विकास आदि।
भारतीय राजनीति
- भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं
- भारतीय कार्यपालिका
- विधायिका और कार्यपालिका संगठन
- सिद्धांत और व्यवहार
- भारत में चुनाव
- भारत के राष्ट्रपति
- चुनाव और राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियां
- मंत्रिमंडल
- प्रधानमंत्री और उसकी शक्तियां
- संसद
- अध्यक्ष और उसके कार्य
- सुप्रीम कोर्ट – राष्ट्रीय स्तर पर संगठन और शक्तियां
- आयोग और बोर्ड आदि।
राजस्थान का भूगोल
- स्थान
- विस्तार
- आकार
- स्थिति
- भौतिक विशेषताएं
- जल निकासी
- जलवायु
- जनसांख्यिकी विशेषताएं
- कृषि
- पशुधन
- खनिज संसाधन
- ऊर्जा संसाधन
- पर्यटन एवं परिवहन
- उद्योग और व्यापार आदि।
PART E – शैक्षणिक प्रबंधन
- संकल्पना
- कार्य और सिद्धांत
- शिक्षा में संपूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन
- शैक्षिक पर्यवेक्षण और निरीक्षण
- संस्थागत योजना
- शैक्षिक प्रबंधन में नेतृत्व शैलियां
राजस्थान में शैक्षणिक परिदृश्य
राजस्थान में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में निम्नलिखित का संगठन और कार्य:–
- SCERT
- BSER
- IASE
- DIET
- राजस्थान राज्य ओपन स्कूल
- राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक बोर्ड
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राज्य पहल
- दीक्षा–उदय
- मुस्कान
- शिक्षा दर्शन
- शिक्षा वाणी
- समग्र शिक्षा अभियान
- बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 आदि।
ऊपर दिया गया संपूर्ण सिलेबस RPSC 1st Grade 1st Paper के लिए है जो की आपको परीक्षा के सिलेबस को बेहतर ढग से समझने में मदद करेगा। आई अब हम RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus 2024 के बारे में संपूर्ण अध्ययन करते हैं।
RPSC 1st Grade Syllabus 2nd Paper in Hindi 2024
आरपीएससी स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा का द्वितीय पेपर विद्यार्थी द्वारा चुने गए मुख्य विषय का होगा जिसके लिए आरपीएससी द्वितीय पेपर की पीएफ नीचे उपलब्ध करवादी गई है। आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड भर्ती के अंतर्गत द्वितीय पेपर के रूप में मुख्य विषय वास्तु निम्न होगी हिंदी अंग्रेजी गणित, चित्रकला संगीत, पंजाबी उर्दू भूगोल, राजनीति, संस्कृत कृषि जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, वाणिज्य इतिहास, अर्थशास्त्र भौतिकविज्ञान, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा समाज शास्त्र इत्यादि। इन सभी विषयों के लिए संपूर्ण सिलेबस की पीडीएफ नीचे उपलब्ध करवा दी गई है आप वहां से अपने चुने गए विषय के अनुसार उसके सिलेबस का अध्ययन कर सकते हैं।